अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एसबीआई एटीएम बूथ पर कार्ड बदलकर टावरकर्मी के एटीएम से 36 हजार की नकदी टप्पेबाज ने पार कर दी। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने कार्ड खोने की तहरीर पर मुहर मारकर टरका दिया। पीड़ित मामले की पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेगा।
थरियांव थाने के मुरांव धनराजीपुर गांव निवासी रामनरेश का बेटा रामचंद्र कानपुर में टावर कर्मी है। उसका छिवलहा एसबीआई बैंक में खाता है। उसने बताया कि गुरुवार को थरियांव कस्बा एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। उसके पीछे दूसरा व्यक्ति पहुंचा।
उसने एटीएम कार्ड ठीक से मशीन में लगाने के लिए उसके हाथ से ले लिया। इसी दौरान उसका एटीएम बदल लिया। उसके हाथ में दूसरा एटीएम थमा दिया। उससे रुपये नहीं निकले तो एटीएम बिगड़ा होने की बात कहकर चला गया। उसके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा।
उसके होश उड़ गए। बैंक मैनेजर से मिला तो एटीएम लॉक हुआ। सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा तो पुलिस के पास जाने की बात कही। थाने में तहरीर दी गई। उसकी तहरीर को पुलिस कर्मियों ने बदल दिया।
एटीएम बदल कर 36 हजार किए पार
बूथ पर आरोपी झांसा देकर बदला कार्ड
पुलिस ने एटीएम गिर जाने की ली तहरीर