फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक को हुए 21.51 लाख की दोषियों से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार क्षेत्र के स्थित जंगली बाबा इंटर कॉलेज गड़वार के प्रबंध तंत्र को अतिक्रमित करने व अनियमित सहायक अध्यापक को किए गए 21.51 लाख के भुगतान की रिकवरी करने की संस्तुति शासन से की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को संस्तुति सहित प्रस्ताव भेजा है। अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन

जंगली बाबा इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक संजय सिंह के वेतन का आहरण तत्कालीन डीआईओएस के निर्देश पर किया गया था। यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन स्तर पर मामले की जांच की गई। जांच के बाद माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य संजय अग्रवाल ने अनियमित तरीके से सिंह को किए गए वेतन भुगतान की रिकवरी व सिंह को प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के मामले में कॉलेज के प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच में माना था कि संजय कुमार सिंह सहायक अध्यापक की नियुक्ति अल्पकालिक रुप से रिक्त पद पर तीन जुलाई 1999 को प्रबंध तंत्र ने की। सिंह ने प्रबंध तंत्र की सहमति से 20 नवंबर 2011 से छह मई 2016 तक अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्य किया। प्रबंध समिति द्वारा सिंह को बिना विभाग से वेतन भुगतान किए अनियमित रुप से प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया, जिसके लिए प्रबंध तंत्र दोषी है। जिविनि ने प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। जिविनि ने माना कि संजय सिंह की सेवाएं 30 जून 2008 के बाद नियमित नहीं रह गई थीं। लिहाजा इन्हें भविष्य में वेतन देने का कोई औचित्य नहीं है। जिविनि ने जेडी को भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि सिंह को किए वेतन व अवशेष भुगतान के आगणन संबंधी कोई अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध होने के कारण समकक्ष सहायक अध्यापक के वेतन के आधार पर आगणन किया गया है। इसमें वर्ष 2009-10 में तीन लाख 73 हजार 596, 10-11में दो लाख 42 हजार 219, 11-12 में दो लाख 32 हजार, 16-17 में पांच लाख 63 हजार 654 व वर्ष 2017-18 में पांच लाख 28 हजार 370 का भुगतान किया गया है। इसकी वसूली दोषियों से करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की रिपोर्ट पर जेडी ने शिक्षा निदेशक को भेजा है।

इनसेट...
भुगतान को वित्त एवं लेखाधिकारी दोषी!
बलिया। जंगली बाबा इंटर कालेज के सहायक अध्यापक को किए गए वेतन व अवशेष भुगतान के मामले में जेडी की रिपोर्ट पर अपर शिक्षा निदेशक ने वित्त एवं लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का नाम जेडी से मांगा है। अपर शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस भुगतान के लिए वह दोषी हैं। सूत्रों की मानें तो अभी और कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


कोट
बलिया डीआईओएस के रिपोर्ट के आधार पर प्रबंध तंत्र के खिलाफ कार्रवाई व किए गए भुगतान की वसूली के लिए संस्तुति शिक्षा निदेशक को भेजा गया है। दोषी वित्त एवं लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बलिया के बाबत निदेशक कार्यालय से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

एपी वर्मा
संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें