फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलखेड़ा में मारपीट, पथराव में 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली (फतेहपुर)। कुलखेड़ा गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चले। मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में राहगीर भी शामिल हैं। बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह व सीओ बिंदकी अभिषेक कुमार तीन थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। पुुलिस ने घायलों को पीएचसी अमौली में भर्ती कराया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



कुलखेड़ा निवासी मोहनलाल के दरवाजे पर सबमर्सिबल पंप लगा है। पंप का पाइप लीक होने से पानी उनके भाई अच्छेलाल की भैंस जहां बंधी थी, वहां भर गया। इसी बात पर दोनों भाइयों में विवाद शुरू हुआ। यूपी-100 पुलिस दोनों भाइयों और पड़ोसी पप्पू को थाने ले आई। एक घंटे बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। इधर, मोहनलाल ने

कानपुर में रह रहे बेटे बृजकिशोर और नवल किशोर को घटना की सूचना दी। दोनों बेटे भी कानपुर से गांव आ गए। अच्छेलाल से कहासुनी करने लगे। अच्छेलाल का आरोप है कि मोहनलाल और उसके बेटे घर की छत पर चढ़ गए और ईंट-पत्थर बरसाने लगे। ईट-पत्थर लगने से पड़ोसी रामगोपाल के परिवार के सोनी (18), विजय (22), मोहित (25), पूनम (27), अच्छे लाल (60) और उसकी बेटी रोशनी (24), मोनी (20)
विज्ञापन


लहूलुहान हो गए। इतना ही नहीं पथराव में राहगीर सुमन देवी (20), गोलू सिंह (22), छोटेलाल (42), प्रशांत कुमार (30) लहूलुहान हुए। बवाल की सूचना किसी ने फोन पर पुलिस को दी। थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों की दी। जहानाबाद, चांदपुर, जाफरगंज थाने का पुलिस फोर्स के साथ सीओ बिंदकी अभिषेक कुमार गांव पहुंचे। भारी पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक

विनोद कुमार सिंह ने भी घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने सभी घायलों का पीएचसी अमौली में प्राथमिक इलाज के साथ मेडिकल परीक्षण कराया। चांदपुर थानाध्यक्ष कैलाश नाथ ने बताया कि मोहित की तहरीर पर मोहनलाल, बृजकिशोर, नवलकिशोर और पप्पू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो को हिरासत में लिया गया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात की गई है। दूसरी ओर इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस की चूक से यह बवाल हुआ है। यदि पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी होती तो इतना बड़ा मामला न होता।
विज्ञापन

फोटो-18-कुलखेड़ा गांव में बवाल के बाद लोगों से पूछताछ करते एएसपी विनोद कुमार सिंह

कुलखेड़ा में मारपीट, पथराव में 11 घायल
राहगीरों को भी लगी चोट, तीन थानों की पुलिस पहुंची
एएसपी ने पीड़ित व ग्रामीणों से बवाल के बारे में की पूछताछ
चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें