फतेहपुर। जागेश्वर धाम के मेले में दो गुटों के बीच मारपीट होने से भगदड़ मच गई। एक पक्ष ने लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों पुलिस थाने ले आई। पक्षों के बीच मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाजीपुर थाने के टिकरी गांव निवासी रजोल सिंह जागेश्वर धाम मेला साथियों संग घूमने गया था। वहीं असोथर थाने के बेसड़ी गांव निवासी ओमदत्त यादव से किसी बात पर नोकझोंक हो गई। आरोप है कि ओम दत्त यादव ने साथियों संग रजोल की पिटाई कर दी। दोनो पक्षों के बीच एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर मारा-पीटा जाने लगा। मेले में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस घायल रजोल को थाने लेकर पहुंची। घायल ने आरोप लगाया कि पर्स और चेन पीछे से कोई छीनकर भागा था, तभी वह पीछे पलटा तो ओमदत्त दिखा। उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो मारपीट कर फरार हो गया। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट हुई है। दोनों थाने में हैं। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
---------------------