फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से ले उड़ा ग्राहक के 1.83 लाख रुपये

Tue, 25 Jul 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद संदिग्ध युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। एक लुटेरा मंगलवार को नगर की एसबीआई शाखा से ग्राहक के एक लाख 83 हजार 506 रुपये से भरा बैग ले भागा। सीसीटीवी में एक संदिग्ध शख्स बैग ले जाते कैद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरे की तलाश में जुटी है। नगर के चौक बाजार जीटी रोड निवासी लक्ष्मी एजेंसी के मालिक बुद्धसेन केशरवानी के पास मसाला, ब्रेड व घी की एजेंसी है। उनका बेटा विजय केशरवानी सुबह करीब साढ़े दस बजे काले रंग के पिट्ठू बैग में 1,83,506 रुपये रखकर बैंक पहुंचा। विजय ने बताया कि उप प्रबंधक काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था, इसलिए बैग जमीन पर रखकर मोबाइल पर बात करने लगा। बात पूरी होने पर देखा तो बैग गायब था। बगल की बेंच पर बैठा युवक भी नदारद था।
विज्ञापन


वह दौड़ कर बाहर गया, लेकिन युवक कहीं नजर नहीं आया। वारदात से बैंक में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ सुरेंद्र कुमार, कोतवाल अनिल कुमार राय आए। बैंक में मौजूद ग्राहकों से पूछताछ में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। तब पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर बैग ले जाते शख्स की तलाश शुरू कर दी गई है। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लूट और छिनैती की घटनाएं बढ़ने पर व्यापारियों ने रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें