फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर : गांजा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। गांजा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों को ढाई किलो गांजा के साथ पकड़ा है। साथ ही 25 अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा डालने जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी तरीके से गांजा में धरपकड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बदले का पुरवा में महेश कुमार लोधी की किराने की दुकान है। दुकान से गांजा बिक्री की सूचना पर बुधवार दोपहर को एसआई राम सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस दुकान की तलाशी लेने लगी। इसका दुकानदार ने विरोध किया। भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद थाने से प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस महेश को पकड़ कर ले जाने लगी। ग्रामीणों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक और मारपीट भी हुई।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई में महेश कुमार लोधी और कुंवर सिंह लोधी को ढाई किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। टीम उन्हें पकड़ कर ला रही थी। इसी दौरान 20-25 ग्रामीण लाठी, डंडा, धारदार हथियार लेकर आ गए। ग्रामीण आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हमले में एसआई राम सिंह यादव, एसआई अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल हीरामणि तिवारी, सिपाही प्रणय कुमार चुटहिल हुए हैं। चारों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
एसआई राम सिंह की तहरीर पर महेश,कुंवर सिंह और 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महेश दुकानदार हैं। उसकी दुकान में तलाशी ली गई। गांजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस ने नाराजगी में दोनों पर गांजा लगाकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें