फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निलंबित हेड कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 29 Sep 2022 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में निलंबित चल रहे हेड कांस्टेबल शशिभूषण यादव के खिलाफ खखरेरू थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा खखरेरू में दर्ज एक मुकदमे के वादी को फोन पर धमकाने व गाली-गलौज करने पर दिया गया है। यह कार्यवाही वायरल ऑडियो की जांच और शिकायत पर हुई है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में हेड कांस्टेबल शशिभूषण यादव, शिवपुरी गांव के भरत सिंह को गाली देते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के अंश पुलिस ने एफआईआर में शामिल किए हैं। एसओ खखरेरू योगेश प्रताप ने बताया कि शिवपुरी निवासी भरत सिंह की तहरीर और साक्ष्य देने पर शशिभूषण यादव के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह है मामला
खागा कोतवाली के खैरापुर मजरे कटोघन निवासी शशिभूषण यादव पुलिस महकमे में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फिलहाल वे निलंबित है और इस समय प्रयागराज पुलिस लाइन में हैं। आरोप है कि 27 अगस्त की रात वे स्विफ्ट कार से खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव पहुंचे और राइफल लेकर एक घर में घुस रहे थे। वहां बैठे कुछ युवकों ने उन्हें टोक दिया था। इस पर युवकों पर राइफल तानकर उन्हें धमकी दी। युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। यहां दीपक सिंह सहित आठ लोगों ने संयुक्त रूप शशिभूषण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने एक मुकदमा शस्त्र दुरुपयोग का लिखा था। मुकदमे के एक वादी के रूप में शामिल भरत सिंह निवासी शिवपुरी भी हैं। शशिभूषण ने कुछ दिन पहले भरत को फोन करके मुकदमे में उनकी मदद करने की बात कही। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आईपीएस, पीपीएस अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य लोगों का नाम लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यही ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें