फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिता पर लगा बेटे के अपहरण का आरोप, एक हुए दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। आपसी मतभेद के चलते अलग रहने वाले दंपती बेटे की वजह से एक हो गए। पहले महिला ने दामाद पर ही उसके बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस बेटे को खोज लिया तो परिवार एक साथ रहने को राजी हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि 28 अप्रैल 2016 को बेटी सीमा की शादी कानपुर मूसानगर थाना के सनायाखेड़ा निवासी शिवलखन के साथ की थी। शादी के कुछ साल बाद बेटी और दामाद के बीच में विवाद हो गया था। बेटी पांच वर्षीय बेटे गुलशन के साथ मायके में रह रही थी।
जुलाई में सीमा का पति शिवलखन घर के बाहर खेल रहे नाती गुलशन को बगैर किसी को बताए ले गया था। थाने में सुनवाई नहीं करने पर मुन्नी ने कोर्ट के आदेश पर शिवलखन के खिलाफ नाती के अपहरण का मुकदमा मंगलवार को दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार को शिवलखन के पास से बच्चे को खोज किया। कोतवाली में पुलिस ने बच्चे को उसकी मां और नानी के सुपुर्द किया। बातचीत के दौरान पति और पत्नी के बीच भी सुलह समझौता हुआ। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि बच्चे की वजह से ही दंपती एक हुए हैं। सीमा बेटे को लेकर ससुराल चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें