फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबतूरे पर लेटे युवक पर लाठी-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पारिवारिक कलह को लेकर चारपाई पर लेटे एक युवक को दो भाई व उनकी पत्नियों ने मिलकर जमकर पीटा। लाठी-डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। घायल ने शनिवार रात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सवंत ग्राम पंचायत के झरहा गांव निवासी पप्पू लाल शनिवार शाम घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। आरोप है कि पुराने झगड़े को लेकर उसके दो भाई व उनकी पत्नियां हाथ में लाठी-डंडा लेकर आईं और उस पर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए चारों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोट भी आई। पप्पू लाल शनिवार शाम कोतवाली पहुंचा और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसी क्रम में गोपालपुर चितौली निवासी गुरमीत ने थाने में बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के तीन लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की और गाली-गलौज की। इसी तरह से कौशांबी जनपद के अकबरपुर सपहा थाना सैनी के रहने वाले किसान रामसुचित मौर्या गन्ना बेचने के लिए शुक्रवार को खागा आए थे। कैनाल रोड पर गन्ना रखकर बेच रहे थे। बताया कि खागा कस्बे के गौरैया देवी मंदिर के पास रहने वाले दो युवक उसके पास आए और गन्ना हटाने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इन्कार किया तो दोनों डंडे व कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें