फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानदार की पिटाई से मौत, पत्नी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मामूली विवाद में किराना दुकानदार को मंगलवार रात पड़ोसी परिवार ने पीटकर मरणसान्न कर दिया। बीच-बचाव में आई कारोबारी की पत्नी भी घायल हुई है। कानपुर हैलट लेकर जाते समय रास्ते में दुकानदार की मौत हो गई। पड़ोसी दंपती और उनके दो बेटों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, गाली-गलौज, धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। दो संदिग्धों को पकड़ा है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला निवासी खुशनूर अहमद (55) किराना दुकानदार थे। मंगलवार रात को वे दुकान से लौटे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला साहिल मोबाइल चार्ज करने के लिए खुशनूर के घर पहुंचा। खुशनूर के बेटे शाहिद ने साहिल को मोबाइल लगाने से मना किया। घर बार-बार आने से रोक लगाई। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। साहिल धमकी देकर चला गया।
खुशनूर के बेटे मुशाहिद ने बताया कि कहासुनी के बाद साहिल अपने बड़े भाई तौकीर, पिता मुश्ताक बंगाली, मां शहनाज के साथ लाठी-डंडे लेकर आया। ये लोग गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर पिता खुशनूर और मां रशीदा पहुंचे। पिता ने शाहिद को घर के अंदर भेज दिया। उन लोगों को समझाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पिता पर चारों ने लाठी-डंडे से हमला किया। मरणासन्न होने तक उनको पीटते रहे। बीच-बचाव में मां रशीदा बानो को भी पीटा और धकी देकर चले गए।
पिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही पिता की सांसें थम र्गइं। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चार लोगों को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं। दोनों पक्षों के बीच पुुराना विवाद नहीं है। आरोपियों के कुछ करीबियों को पकड़ा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें