खागा। कस्बे के नई बाजार की रहने वाली एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने और धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने बताया कि तीन साल पहले उसने नई बाजार निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह होने के कारण वह पति के साथ अलग रहती थी। बावजूद इसके उसके ससुराली उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहे।
कुछ महीनों पहले ससुरालियों ने पति को किसी तरह से रोजगार के बहाने बाहर भेज दिया। अब पति अपने माता-पिता से चोरी छिपे मिलता है। उसने जानकारी करनी चाही तो उसे धमकी दी गई। इसकी शिकायत मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी। इस पर पुलिस ने पति व ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)