फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद महिला से छेड़खानी, मारपीट का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे के बाद कार सवार दंपती से बाइक सवार ने साथी संग मारपीट और छेड़खानी की। मामले में एसपी के आदेश पर बाइक सवार व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ शिवाजी मार्ग के रहने वाले कार सवार दंपती 26 अक्तूबर को फतेहपुर आ रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर में बाइक और कार में टक्कर हुई। कार सवार युवक का आरोप है कि हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार दूध का केन कार के शीशे पर गिरा। शीशे पर दूध फैला और सामने कुछ नजर नहीं आया।
सड़क किनारे खड़ी बाइक कार टकराई। किसी तरह कार रोकी। बाइक सवार हंगामा करने लगे। खुद को विधायक का करीबी बताकर रुपये की मांगे। उनकी पत्नी ने विरोध किया। बाइक सवार ने छेड़खानी मारपीट की। पुलिस के आने पर मामला शांत हो सका। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें