फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम पर हमला करने वाले सगे भाई जेल गए, ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। पराली जलाने से रोकने में टीम पर हमला करने के आरोप में सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका ट्रैक्टर सीज किया गया है। सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, धमकी, सेवन सीएल समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को खागा एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल कुलदीप कुमार, राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल पवन कुमार, लेखपाल कमल सिंह की टीम काही गांव पहुंची थी। पराली जलाने से किसान भाइयों दूरबीन सिंह उर्फ कुलदीप सिंह और दीपक सिंह को रोका था।
लेखपाल कुलदीप ने एफआईआर में बताया कि मना करने के बाद आग लगाई। उसके बाद ट्रैक्टर से खेत की जुताई की। टीम से अभद्रता, गाली-गलौज करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। हल्का प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र पहुंचे। पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की और हाथापाई करने लगे। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मौके पर तहसीलदार और कोतवाली से फोर्स पहुंचा। कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि आरोपी भाइयों दूरबीन सिंह और दीपक को जेल भेजा गया है। उनका ट्रैक्टर भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें