फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल संचालकों ने ट्रेडिंग कंपनी का 16.46 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धान और चावल खरीद के बाद राइस मिल संचालकों ने ट्रेडिंग कंपनी का 16.46 लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वे ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत में बताया कि हरियाणा के फतेहबाद के रतिया रोड बेहाना निवासी सियासत सिंह, अमन सिंह, करन सिंह, बबलू और देवेंद्र सिंह खोखर राइस मिल संचालक हैं।
राइस मिल संचालकों ने उसकी फर्म से धान और चावल की खरीद की थी। इसकी कीमत 19,46,789 हुई थी। राइस मिल से 18 फरवरी 2021 को तीन लाख रुपये भेजे गए। बाकी रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइस मिल संचालकों से 16,46,769 रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिया है। मामले में 29 अगस्त को कोतवाली में शिकायत की गई।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के पांच राइस मिल संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें