फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से 72 हजार रुपये का 504 लीटर सरसों का तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। त्योहारी सीजन पर खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने अभियान चलाया।
विज्ञापन

दो किराना की दुकान से करीब 72 हजार रुपये कीमत का सरसों का 504 लीटर तेल सीज करने की कार्रवाई की गई।
सहायक आयुक्त खाद्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोड़ा जहानाबाद के दुकानदार ऋषभ विश्वकर्मा के यहां से सरसों का 409 लीटर तेल सीज किया गया।
इसकी कीमत 58,426 रुपये है। कोड़ा जहानाबाद के ही महेश की दुकान से 13,585 रुपये का 95 लीटर सरसों का तेल सीज करने की कार्रवाई की गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकान में सफाई का विशेष ध्यान दें।
खाद्य लाइसेंस पंजीकरण पर ही कारोबार करें।
इस मौके पर खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा एके सिंह, एमके यादव, रवि शेखर कुशवाहा, रामबाबू सोनकर और खाद्य सहायक अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें