फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर तीन युवकों के सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी का पिता बाहर से मंगलवार को घर लौटा और पुत्री को लेकर थाने पहुंचा। देर रात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि 16 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे 15 वर्षीय बेटी मां के साथ कस्बे से मेला देखकर लौट रही थी। प्रताप नगर झाल के पास एक हलवाई की दुकान के पीछे किशोरी लघुशंका करने के लिए रुक गई। उसकी मां आगे निकल गई।
इसी दौरान प्रताप नगर के तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरी को अगवा कर एक घर में ले गए। बारी-बारी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। रात करीब दो बजे किशोरी को बेसुध हालत में एक युवक बाइक में बैठाकर गांव किनारे छोड़कर गया। इस दौरान परिवार के लोग किशोरी को ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि मामला दो दिन पहले का है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें