फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। गढ़ा में शाम को एक महिला ने खुद को एकनाली बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से कुछ देर पहले घरेलू विवादों को लेकर कहासुनी होने की चर्चा सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मायके पक्ष से भी लोग आ गए।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी आशीष उर्फ पंकज तिवारी की पत्नी अन्नू तिवारी (28) बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर में अकेली थी। पति आशीष अर्जुनपुर चौराहा स्थित अपनी दुकान पर थे। इस दौरान अन्नू तिवारी ने घर में रखी लाइसेंसी एक नली बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो अन्नू तिवारी का शव जमीन पर पड़ा था। यह देख परिजनों को खबर दी गई। कुछ ही देर में परिजन वहां आ गए। सूचना पर किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अन्नू तिवारी के मायके असोथर से भी परिवार के लोग आ गए। चर्चा है कि घरेलू विवाद को लेकर अन्नू तिवारी तनाव में थी। इंस्पेक्टर किशनपुर आनंद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि एकनाली बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी की बात सामने आई है। परिवार में ही विवाद की बात पता चली है। परिजन जैसा चाहेंगे, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें