फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्बुलेंस की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पुरइन मोड़ के पास हाईवे किनारे पैदल जा रहे किसान को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया और एंबुलेंस को पकड़ लिया है। वहीं चालक भाग गया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर मजरे सलेमपुर गोली निवासी अवधेश सिंह (42) किसान थे। घर में उनकी पत्नी अनीता देवी व पुत्री गोमती देवी हैं। सोमवार की शाम अवधेश सिंह खरीदारी करने के लिए पुरइन बाजार आए हुए थे। खरीदारी करने के बाद वे पैदल ही हाईवे किनारे-किनारे घर के लिए निकले। माया का पुरवा, पुरइन मोड़ के पास पहुंचते ही कानपुर की ओर से जा रही एंबुलेंस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे अवधेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा देख वहां भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी गई। खबर गांव पहुंची तो पत्नी अनीता देवी, बेटी गोमती व गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लिया है। वहीं चालक भाग गया।
विज्ञापन

पत्नी अनीता देवी ने कोतवाली पहुंचकर एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें