फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। गलत दिशा से जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने सोमवार को बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई।
विज्ञापन

कानपुर नगर साढ़ थानाक्षेत्र के भीतरगांव बरी निवासी अरविंद (35) मां निर्मला के साथ शहर के पथरकटा चौराहे पर रहने वाले भाई प्रताप के घर आ रहे थे। मलवां थानाक्षेत्र के हाईवे पर कैंची मोड़ के पास गलत दिशा से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
बाइक से उछलकर मां और बेटे हाईवे पर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। बाइक चालक अरविंद का हेलमेट टूट गया था। उसके सिर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर सौंरा चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां अरविंद की हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने कानपुर रेफर किया। कानपुर हैलट में अरविंद को मृत घोषित कर दिया। निर्मला को भर्ती किया गया है। पिता मुंशीलाल ने बताया कि बेटा अरविंद गांव में कृषि कार्य करता था। इसके अलावा गांव में परचून की दुकान चलाता था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला है। चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें