फतेहपुर। खरहरा निवासी धीरेंद्र कुमार का गांव के ही मोतीलाल यादव से मकान के विवाद में रंजिश चल रही है।
छह अगस्त की शाम चार बजे मोतीलाल यादव, अजय यादव, अरमान यादव, मोतीलाल, रिंकू उर्फ अखिलेश यादव, निर्मल सिंह छोटे भाई धीरज उर्फ लालू को उठा ले गए और घर में बंधक बना लिया। उसकी पिटाई की। उसका सिर फट गया और हाथ में चोट आई।
मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने भाई को मुक्त कराया। कोई कार्रवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)