फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के एजेंट पर रकम हड़पने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चिटफंड कंपनी के एजेंट पर रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी रामफल ने एसपी राजेश कुमार सिंह को शिकायत में बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां पंथुवा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह का उसके गांव आता-जाता था। उसने खुद को एक कंपनी का एजेंट बताया। रुपये जमा करने पर पांच साल में दोगुना मिलना बताया।
विज्ञापन

विश्वास में 31 जुलाई 2017 को 10 हजार रुपये धीरेंद्र के पास जमा किए। उसे धीरेंद्र सिंह ने एक बांड दिया। कुछ लोगों से पता लगा कि एजेंट उनका रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। तभी उसने धीरेंद्र से बांड तोड़वाकर छह माह पहले रुपये दिलाने की बात कही। वह टालमटोल करने लगा। एजेंट ने फर्जी बांड पेपर देकर रुपयों का गबन किया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें