फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखाने में काम कर रहे परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षपालपुर। कुल्ली गांव में आटा चक्की और तेल पेरने वाले कारखाने में काम कर रहे परिवार पर गांव के ही एक व्यक्ति व उसके परिवार ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। तीन लोगों को नजदीक के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव के रहने वाले रामसहाय पटेल ने बताया कि वह बुधवार को भाई राजदीन के कारखाने में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के अमरनाथ, मानसिंह, ज्ञान, अंकित, रज्जू ने लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। हमलावरों ने रामसहाय व राजदीन को पीटना शुरू किया। चीख सुनकर बीच-बचाव के लिए परिवार की सरिता देवी, अनुराधा सिंह, शेष नारायण पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।
मारपीट में रामसहाय, राजदीन, सरिता देवी व शेषनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें सरिता देवी, शेष नारायण व राजदीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसहाय की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ योगेश प्रताप ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें