असोथर। दामाद के साथ बाइक से घर लौट रही महिला की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के बौड़र गांव निवासी राधेश्याम विश्वकर्मा की पत्नी ज्ञानमती (53) गाजीपुर थाना क्षेत्र के चककाजीपुर गांव में बेटी कामना देवी के घर र्गइं थीं। दामाद पप्पू के साथ बाइक से दोपहर को घर लौट रहीं थीं। असोथर थाने के सामने गड़रियनपुरवा के पास गड्ढे में बाइक उछल गई। दामाद ने बताया कि बाइक से उछलकर सास ज्ञानमती गड्ढे में गिरीं। सिर में चोट लगने से सास बेहोश हो गईं। अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ज्ञानमती का एक पुत्र संदीप और दो बेटियां कामना और साधना हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।