फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की खुन्नस में चले हथियार, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चुनाव की खुन्नस को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला किया गया। विवाद में दोनों तरफ से छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के परमीकुतुबपुर गांव में हुई। गांव के राम प्रसाद ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार की रात अपने दरवाजे पर अपने परिवार के साथ बैठा था। तभी गांव के इरशाद अली उर्फ हाफिज अली पुत्र इमादुल हसन, मुनसाद पुत्र दमादुल इस्तयाख पुत्र जहूर, इस्तखार पुत्र जहूर, राशिद पुत्र लईक, सिरंजन पुत्र भोला भीड़ लेकर उसके दरवाजे पर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे, राड, सरिया, धारदार हथियारों से उस पर हमला किया। परिवार के बीच बचाव करने आए तो नीरज पुत्र अमर प्रसाद को भी मारा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा महिलाएं भी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष के अनवारुल हसन ने आरोप लगाया कि वह गांव के राजेश की दुकान सामान लेने गया था।
वहां पहले से गांव के ही गिरजेश कुमार पुत्र रामप्रसाद, नीरज पुत्र नकुल प्रसाद, जयकरन पुत्र गंगादीन, रमेश कुमार पुत्र शिवनाथ, रामप्रसाद पुत्र पित्तन, मैकू पुत्र पित्तन, संतोष कुमार पुत्र राम प्रसाद उसके भाई पर बेईमानी से जीत का आरोप लगाते हुए गाली देने लगे। विरोध किया तो उसके सिर पर गिरजेश ने कुल्हाडी से हमला कर दिया। इसके अलावा लात-घूंसा व डंडों से बुरी तरह मारा पीटा। शोर सुनकर मुंशाद पुत्र कमरूद्दीन, अनवर पुत्र अंसार, अरबाज पुत्र अफसर, जफर पुत्र मोबीन बीच बचाव को पहुंचे तो सभी लोगों ने उनको भी लाठी-डंडों से मारा पीटा। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष की तहरीर पर छह लोगों तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें