फतेहपुर। अनजान व्यक्ति की बातों में फंसकर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठग ने ओटीपी पूछकर उसके बैंक खाते से 31 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशनपुर थानाक्षेत्र के मीनातारा गांव निवासी फूल कुमार का खाता एसबीआई की किशनपुर शाखा में है।
फूल कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को रात 10 बजे उसके मोबाइल पर एक अनजान शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसे बातों में फंसा लिया और कहा कि तुम्हारे मोबाइल पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मैसेज आया है, उसे देखकर तुरंत बताओ। फूल कुमार ने उसे ओटीपी बताया तो कुछ देर बाद उसके मोबाइल में खाते से 30950 रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। यह रकम छह-सात बार में निकाली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।