फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चोरी करने वाले गैंग को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक लेकर हाईवे पर घूमने वाले चोरों के एक गिरोह को शुक्रवार दोपहर खागा की पब्लिक ने शक के आधार पर पकड़ लिया और पिटाई की। पकड़े गए युवक ने घटनाएं स्वीकार की और अपने साथियों की लोकेशन बताई। लोग कटोघन पहुंचे और वहां से ट्रक सहित दो और युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आए। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

खागा बाईपास पर मंगलवार रात एक घर के बाहर सरिया पड़ी थी। जिसे रात में चोरों ने चुरा लिया। सुबह लोगों को चोरी का पता चला तो वह परेशान हो गए। बुधवार रात बाईपास पर ही चौधरी राजेश यादव के घर के बाहर पडे़ ट्रैक्टर के पार्ट्स (पटिया) चोरी हो गए। गुरुवार रात पूर्वी बाईपास पर भूप सिंह यादव की दुकान के बाहर पड़ा लोहे का सामान किसी ने चुरा लिया। लोगों ने पूछताछ करनी शुरू की तो पता चला कि रात में एक ट्रक भूप सिंह की दुकान के बाहर खड़ा था।
शुक्रवार की दोपहर खागा बाईपास पर घूम रहे एक युवक को शक के आधार पर लोगों ने पकड़ा और पीटना शुरू कर दिया। उसने चोरी की घटनाएं कबूल की और बताया कि उसके दो साथी व ट्रक कटोघन के पास हैं। लोगों ने कार का इंतजाम किया और कटोघन पहुंचे और दोनों युवक व चोरी के सामान से लदा ट्रक पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस गिरोह से अब पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें