फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंड़े, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सीएचसी लाया गया। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हुआ था। मारपीट के बाद एक छप्पर में आग भी लगाई गई थी। पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिस्सी गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर दो दिन से तनाव है। सोमवार की शाम को पूर्व प्रधान मो. फुरकान और दूसरे पक्ष के खुर्शीद अहमद उर्फ डियर के बीच कहासुनी हुई थी। गाली गलौज के बाद एक दूसरे को ऊपर पथराव भी हुआ था। इसमें मो. फुरकान घायल हुए थे। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने सोमवार की शाम को ही दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया था।
इसी मामले में मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से मतीन अहमद (65), जैद (26), वैश (24), अनीस अहमद (55) घायल हुए। दूसरे पक्ष से मो. गुफरान (30), मो. तौकीब (26) घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी बिंदकी लाई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मारपीट की घटना के थोड़ी देर बाद ही एक छप्पर में आग भी लगा दी गई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें