किशनपुर। मड़ौली गांव के रहने वाला व्यक्ति अपने नलकूप के पास बनाए गए मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो वहां उसे एक धमकी लिखी चिट्ठी मिली। इसमें एक लाख रुपए मंदिर के पास रखने की बात कही गई और पैसा नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी। परेशान व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव निवासी धर्मपाल विश्वकर्मा का गांव में नलकूप है और वहीं पर धर्मपाल ने एक मंदिर बनवाया है। जिसमें वह रोजाना पूजा करता है। शुक्रवार सुबह जब धर्मपाल पूजा करने के लिए पहुंचा तो वहां पर एक चिट्ठी रखी मिली। धर्मपाल ने उसे पढ़ा तो उसमें, उसे जान से मारने की धमकी लिखी हुई थी। चिट्ठी रखने वाले ने लिखा कि एक लाख रुपए की व्यवस्था कर मंदिर के दक्षिण दिशा के चबूतरे के नीचे रखकर चला जाए। धमकी दी कि अगर पैसा नहीं मिला और किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। भयभीत धर्मपाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने जांच शुरू की। धर्मपाल के अनुसार दो दिन पहले उसे किसी व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि उसने, गांव के एक व्यक्ति को तीन लाख रुपए दिए है। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। चिट्ठी की लिखावट से ऐसा लग रहा है, कि किसी ने शरारत की है। पुलिस उसे खोज रही है और उस पर सख्त कार्यवाही करेगी।