फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा देकर 1.11 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सऊदी अरब का फर्जी वीजा देकर 1.11 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी पनी निवासी अयान खान ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बड़ा भाई वसीम खान नौकरी के लिए सउदी अरब जाना चाहता था। वीजा के लिए पीरनपुर के अरशद ने एक लाख 11 हजार रुपये मांगे। उसने अप्रैल माह में अरशद को रुपये दिए। अरशद ने एक माह में वीजा बनाकर देने का वादा किया, लेकिन उसे एक नवंबर को वीजा दिया।
विज्ञापन

बड़े भाई वसीम ने वीजा चेक कराया तो फर्जी निकला। भाई अरशद के घर शिकायत लेकर पहुंचा। घर आने की बात पर अरशद भड़क उठा। उसने भाई के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना तीन नवंबर को कोतवाली में दी गई। पुलिस अरशद को उसी दिन कोतवाली पकड़ लाई। सपा नेताओं की पैरवी पर अरशद को पुलिस ने छोड़ दिया। इस तरह से कई लोगों के साथ अरशद ने फर्जीवाड़ा किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि फर्जीवाड़ा कर ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें