फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कमरे में विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई निवासी जुगलाल पाल की पुत्री सुशीला (30) की शादी छह साल पहले जहानाबाद थाने के पनेरूवा निवासी धर्मेंद्र पाल के साथ हुई थी। धर्मेंद्र ने बताया कि त्योहार पर पत्नी से घरेलू काम और खर्च को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद काम से बाहर चला गया। दोपहर दो बजे घर लौटकर आया। तभी पहली मंजिल स्थित कमरे की छत पर लगे हुक पर साड़ी के फंदे से पत्नी का शव लटका मिला। जुगलाल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर बेटी को फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें