पानी भरी बाल्टी में गिरने से बच्चे की मौत
खागा। पानी भरी बाल्टी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई।
रखेलपर मजरे संवत गांव निवासी जीतेंद्र पाल की पत्नी शुक्रवार की सुबह कपड़े धो रही थी। जीतेंद्र का आठ महीने का पुत्र प्रतीक बेड पर सो रहा था। बेड के पास ही एक पानी से भरी बाल्टी रखी थी। कुछ देर बाद पत्नी ने बाल्टी में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो दौड़कर अंदर गई। उसने देखा कि प्रतीक सिर के बल बाल्टी में गिरा हुआ है। प्रतीक को तुरंत बाहर निकालकर परिजन नजदीक के एक डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया।