फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः हाईवे चौड़ा करने में बाधक निर्माण ढहाए

विज्ञापन
गोधरौली में कत्था फैक्ट्री के चिन्हित भाग को गिराती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
औंग। शुक्रवार दोपहर बाद कानपुर-प्रयागराज हाईवे को चौड़ा करने में बाधक निर्माण बुलडोजर से ढहाए गए। औद्योगिक क्षेत्र गोधरौली व चौडगरा की फैक्टरियों के चिह्नित भाग गिराए गए। खुद निर्माण हटाने वाले लोगों को कुछ वक्त की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

मधुचंद्रा केमिकल्स, यूनाइटेड सल्फाइड, कत्था फैक्ट्री के बाधक निर्माण ढहाए गए। पैनम इंडस्ट्रीज, त्रिवेणी साल्वेंट ने े खुद निर्माण हटाने संबधी लिखित पत्र लेकर मोहलत ले ली है। जिन फैक्टरियों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है, उनके निर्माण को प्रभावित नहीं किया गया। आबादी वाले क्षेत्र में भवन स्वामी अपना निर्माण स्वयं हटाने में लगे हैं, लिहाजा उन्हें भी राहत दी गई है। आबादी में जिन लोगों ने हिदायत के तीन दिन बाद भी निर्माण हटाना नहीं शुरू किया था, उनके चिह्नित भाग बुलडोजर से गिरा दिए गए। बिंदकी नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, कानूनगो पीएन पटेल, कानूनगो सत्यजीत मिश्रा, लेखपाल शुभम सिंह, अभिषेक शिवहरे कार्यदाई संस्था पीएनसी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें