फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सोने की जंजीर लूटकर भागीं महिलाएं

विज्ञापन
पीड़िता निधि गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। ई रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की जंजीर तीन महिलाएं लूटकर भाग निकलीं। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के यशोदा नगर निवासी पंकज गुप्ता की पत्नी निधि गुप्ता अपने मायके सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ले आई थी। वह हरिहरगंज से बाजार करने दोपहर को ई रिक्शा में बैठकर चौक आ रही थी। रास्ते में ई रिक्शा में तीन और महिलाएं बैठ गई। रिक्शा चौक चौराहे के पास पहुंचा। तभी उसके दोनों तरफ बैठी महिलाओं ने गले से जंजीर खींच ली। उसके बाद तीनों महिलाएं कोतवाली रोड की ओर भागीं। वह महिलाओं का पीछा करने लगी। कुछ दूर भीड़ होने पर महिलाएं गायब हो गई। जंजीर 10 ग्राम सोने की थी। उसमें एक लाकेट भी सोने का पड़ा था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें