फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत दरोगा बीच सड़क पर कार रोक सोया

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली खागा में तैनात नशे में धुत एक दरोगा जीटी रोड पूर्वी बाईपास पर बीच सड़क में कार रोककर सो गया। पुलिस ने कार का लॉक तोड़कर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना रविवार रात नौ बजे की है। कोतवाली में तैनात एक दरोगा नशे में अपनी निजी कार से पूर्वी बाईपास की ओर जा रहा था। हाईवे से चंद कदम पहले उसकी कार रुक गई। बीच सड़क पर कार खड़ी देख लोगों को हैरत तो हुई लेकिन किसी ने पूछने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कार के अंदर बेसुध पड़ा है। ज्यादा शराब पीने के कारण वह होश में नहीं था। काफी देर तक जगाने का प्रयास हुआ, फोन भी किए गए लेकिन दरोगा होश में नहीं आया। पुलिस ने कार के दरवाजे का लॉक खोलकर दरोगा को निकाला और कोतवाली लाया गया। मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें