फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः करंट से राजगीर की जान गई

विज्ञापन
छोटेलाल (फाइल फोटो)। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। हाईटेंशन लाइन से करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत हो गई। गृहस्वामी की पुत्री झुलस गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जरौली गांव निवासी छोटेलाल रैदास (45) राजगीर थे। वह जाफरगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी चुनबाद के मकान का पिछले चार दिनों से निर्माण कर रहे थे। निर्माणाधीन घर के पास हाईटेंशन लाइन गुजरी है। राजगीर ऊंचाई पर दीवार की चुनाई कर रहा था। गृहस्वामी की बेटी सुधा मसाला का तसला लेकर खड़ी थी। तभी छोटेलाल हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में सुधा झुलस गई। झुलसने के बाद राजगीर ऊंचाई से सिर के बल जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गृहस्वामी चुनबाद ने बताया कि बिजली उपकेंद्र में कुछ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए कहा था। बिजली आपूर्ति अचानक चालू कर दी गई। इससे राजगीर करंट की चपेट में आ गया। हादसे से मृतक की पत्नी मंजू और मां ननकी बदहवास हो गए। मृतक के दो बेटे विकास (10), शनि (8) और एक छह माह की बेटी तनिका है। परिवार 29 सितंबर को बेटी के मुंडन संस्कार की तैयारी कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें