फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/चौडगरा। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो किसान और एक दूध कारोबारी शामिल हैं। तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी शत्रुघ्न सिंह (58) सुबह घर से खेत जा रहे थे। गोविंदपुर मोड़ पर हाईवे पार करते समय कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने शत्रुघ्न को कुचल दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार भाग रहे ट्रक ने बड़ौरी टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ दिया। उसके बाद बड़ौरी ओवरब्रिज के पास ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। मृतक के भतीजे बृजराज सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक का एक बेटा महेश सिंह व एक बेटी शिवा देवी हैं। पत्नी उर्मिला देवी और परिजनों का हादसे से हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
हथगाम थाना क्षेत्र के रायपुर रगेहरा निवासी गंगासागर लोधी (60) शनिवार की दोपहर साइकिल से दांत की दवा लेने के लिए उसरैना स्थित क्लीनिक आए थे। दवा लेने के बाद साइकिल लेकर हाईवे पार करने लगे। तभी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर चालक बस रोककर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। बस को थाने ले आई। मृतक के चार बेटे भारत लाल, ओम करण उर्फ मुन्ना, अमृतलाल, रामकरन हैं। बेटे और परिवार के लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी रामबाबू पाल (42)दूध कारोबारी थे। वह साइकिल से घर जा रहे थे। जिला कारागार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कारोबारी उछलकर रोड पर गिरे। सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें