फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: ट्रक ने छात्रा को रौंदा, पुलिस चौकी में तोड़फोड़, जाम लगाया

Fri, 23 Sep 2022 04:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिय चौकी में की गई तोड़फोड़ - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने शुक्रवार सुबह कालेज जा रही छात्रा को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। पुलिस चौकी में खलासी को भीड़ ने जमकर पीटा। बीच-बचाव में चौकी प्रभारी और सिपाही भी पिट गए। लोगों ने चौकी में तोड़फोड़ कर दी। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

सुजानपुर गांव निवासी राजकुमार रैदास की पुत्री अनुराधा देवी (14) बहुआ इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह सुबह सात बजे कालेज जा रही थी। बहुआ चौराहा पार करते समय मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक अनुराधा को साइकिल समेत 10 मीटर तक घिसटता ले गया। बेकाबू ट्रक चौकी के सामने खड़ी 10 बाइकों पर चढ़ता चला गया। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने खलासी को पकड़ लिया। गांव से परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
चौकी में घुसकर खलासी जिला सुल्तानपुर के थाना कुड़वार के रावविया चौराहा निवासी जितेंद्र से मारपीट की। बचाने आए चौकी प्रभारी और सिपाही से भी मारपीट कर दी। चौकी में तोड़फोड़ कर दी। कई थानों को फोर्स मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल खलासी को कानपुर हैलट रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बांदा-टांडा हाईवे पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन घंटे बाद 11 बजे जाम खुलवाया।

अनुराधा देवी (फाइल फोटो)।  फोटो : FATEHPUR

 

घटना स्थल पर हादसे के बाद मौजूद पुलिस व जमा भीड़। फोटो : FATEHPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें