फतेहपुर जिले में काही गांव निवासी मूंगा देवी (60) घर में अपने पुत्र शिव सिंह व उसके परिवार के साथ रहती थी। मंगलवार की रात वह छप्पर के नीचे सो रही थी। रात में तेज बरसात के कारण छप्पर से लगी कच्ची छत गिर गई। परिजनों ने मलबा हटाकर मूंगा को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। तहसीलदार ईवेंद्र कुमार ने बताया कि मूंगा देवी के आश्रितों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।