फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दी

विज्ञापन
शिवकरन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। प्रेम प्रसंग में एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक दो दिन से लापता था। सोमवार को उसका शव कुएं में मिला।
विज्ञापन

छिछनी गांव निवासी शिवकरन (19) अपने पिता राम सिंह यादव के साथ खेती में हाथ बटाता था। पिता राम सिंह ने बताया कि बेेटा 17 सितंबर की दोपहर घर से निकला था। उसके बाद कोई पता नहीं लगा। 18 सितंबर को गुमुशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। उसके बाद सोमवार सुबह थाने नकल लेने पहुंचा था। तभी गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं में बेटे का शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

शव मिलने से मां विद्या देवी और छोटे भाई संतोष, बहन अंशिका, संता, राधा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक ने 12 सितंबर को भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि युवक के एक महिला से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें