फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सड़क हादसे में घायल बालिका ने दम तोड़ा

विज्ञापन
अ ंशिका (फाइल फोटो) - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
थरियांव/असोथर। सड़क हादसे में घायल बालिका की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सातों धरमपुर गांव में रविवार रात नौटंकी का आयोजन था। नरैनी की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने रोड पर नौटंकी देख रहे सातोंजोंगा के लालू साहू (55), बुद्घराज पासवान (45), सातोंपीत निवासी महेश पासवान की बेटी अंशिका देवी (9), प्रमोद (45) को टक्कर मार दी थी। लालू साहू को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। बाकी तीनों घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। घायल अंशिका को कानपुर से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। लखनऊ पीजीआई में अंशिका की मौत हो गई। बुद्घराज और प्रमोद हैलट में भर्ती हैं। उन दोनों की हालत गंभीर है। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि मृतक लालू के चचेर भाई शंकर की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हादसे में जान गंवाने वाली अंशिका परिवार की इकलौती पुत्री थी। वह पिता महेश के साथ नौटंकी देखने गई थी। पिता ने बताया कि उसकी बेटी रोड किनारे बैठी थी। हादसे के समय वह उठकर भाग नहीं सकी। तभी ट्रक की चपेट में आ गई। अंशिका की मौत से उसकी मां सुमित्रा देवी और पिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे में जान गवांने वाले लालू साहू पान की दुकान चलाते थे। उनके दो बेटे अंबरीष कुमार और शिवरीष है। बेटे गांव में ही पालेसर कारखाना चलाते हैं। पति की मौत से पत्नी शांति देवी रो-रोकर बदहवास दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया था। ग्रामीणों के मुुताबिक वह नशे में था। इसी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस रात को मौके पर पहुंची। चालक ने पुलिस से ट्रक का ब्रेक फेल होने की बात कही थी। पुलिस ने ट्रक की जांच कराई। ट्रक का ब्रेक सही था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें