फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: झांसा देकर मामी से हड़पे 7.70 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Sep 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में इब्राहीमपुर निवासी ननकी देवी ने पुलिस को अर्जी देकर बताया कि उसकी जमीन रमवां पंथुवा गांव में थी। रंजीतपुर जमरावां निवासी भांजे वीरेंद्र और अजय कुमार ने उसकी भूमि बेचकर दूसरी जगह सस्ती भूमि खरीदाने का भरोसा दिलाया। उसका बैंक खाता खुलवाया।

विज्ञापन


बैंक के कागजात अपने पास रख लिए। उसके बाद रमवां स्थित भूमि आशा देवी पत्नी ओम प्रकाश को बिकवाई। उसके खाते में जमीन बिक्री के 10 लाख 15 हजार रुपये डाले गए। दूसरी जमीन दिलाने के बहाने से अजय, वीरेंद्र चार अक्तूबर 2017 को उसे बैंक लेकर आए।

उसके खाते से एक लाख 50 हजार रुपये निकलाए। रुपये वीरेंद्र ने लिए। जमीन के नाम पर धोखाधड़ी से अजय कुमार ने खाते में छह लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद जल्द ही जमीन का बैनामा कराने का झांसा देते रहे। रुपये मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें