रक्षपालपुर। नहर में गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
खखरेरू थाना क्षेत्र के चांदपुर औढ़ेरा गांव निवासी धुन्ना (55) रविवार की शाम सात बजे शौच के लिए घर से नहर किनारे गया था। वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करते हुए नहर की ओर गए लेकिन वह नहीं मिला। सुबह नहर के किनारे स्थित सरवन गुप्ता के खेत के सामने धुन्ना का शव पानी में पड़ा मिला। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। धुन्ना की पत्नी संजय देवी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धुन्ना मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका एक पुत्र बबलू है। पत्नी संजय देवी ने बताया कि शौच के दौरान फिसलकर गिरने से उसके पति की मौत हुई है।