फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध संबंध के शक पर शनिवार रात पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद शव के पास ही बैठा रहा, गश्त पर निकली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि आरोपी के मुताबिक उसे पत्नी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ और उसने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी राजगीर राम विशाल रैदास के बड़े बेटे विक्रम ने पुलिस को बताया कि
देर रात घर के बाहर लेटे छोटे भाई आकाश (16) के चीखने की आवाज से उसकी आंख खुली। बाहर आकर देखा कि चारपाई पर मां जमुना देवी (45) का शव पड़ा है।
उनके सिर से लगातार खून बह रहा था। पास में ही पिता जमीन पर बैठे थे और भाई चीख रहा था। जमीन पर खून से सनी कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। पिता ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ कई वार किए थे।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में राम विशाल ने हत्या की बात कबूली है। उसने बताया कि पत्नी गांव के ही एक युवक से चोरी-छिपे बात और उसे इशारे किया करती थी। इस पर उसे पत्नी के अवैध संबंध का शक हुआ।
इसी बात को लेकर शनिवार रात उसकी पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। बड़े बेटे विकास की तहरीर पर राम विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें