फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक सवार की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पार करते समय शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक छोड़कर सवार भाग निकला। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कलां गांव निवासी राजाराम लोधी की पत्नी चंदावती (47) घर से हथगाम थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में ब्याही भतीजी के घर जा रहीं थी।
बेटे दिनेश ने बताया कि मां हाईवे पार कर रहीं थी, तभी गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मां को टक्कर मार दी। हादसा देखकर बहन दौड़कर पहुंची। सूचना पर वह लोग पहुंचे और मां को जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि चचेरी बहन के गांव में मेला और दंगल का आयोजन है। जिसे देखने के लिए मां और बहन जा रहे थे। बाइक थाने में खड़ी कराई गई है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें