बिंदकी। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार रात 15 लाख रुपये से अधिक की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्मैक के लती थे। लत को पूरा करने के लिए स्मैक का कारोबार शुरू किया था।
दोनों टीमें आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों का पता कर रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी मां ज्वाला देवी मंदिर के पास बाईपास पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट टीम प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम ने धरपकड़ की है।
कोतवाल ने बताया कि 152 ग्राम स्मैक के साथ महावीर निवासी महमूदपुर थाना कल्यानपुर और मोहम्मद शहनूर खान निवासी हजरतपुर ठठराही बिंदकी को गिरफ्तार किया
गया। दोनों आरोपियों पर पहले भी मादक पदार्थ बेचने पर मुकदमा दर्ज हैं। स्मैक बाराबंकी से बेचने के लिए लेकर आए थे।
दोनों स्मैक के लती हैं। पुलिस के मुताबिक महंगे शौक को पूरा करने के लिए ही दोनों ने कारोबार शुरू किया था।
कार्रवाई में एसएसआई राजेश सिंह, खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी और उपनिरीक्षक अनिरुद्घ द्विवेदी शामिल रहे।
- शहनूर पर छह मुकदमे दर्ज
बिंदकी पुलिस ने 2008 में चोरी के मामले शहनूर को पकड़ा था। उसके बाद 2013 मिनी गुंडा लगा। 2015 में आर्म्स एक्ट, 2018 में जुंआ, 2021 में मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पुरानी बिंदकी, दादनखेड़ा, कोरसम और ठठराही समेत अन्य इलाकों के युवक इनसे स्मैक खरीदते हैं।