अल्लीपुर। डंपर की टक्कर से बुधवार दोपहर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के हिम्मतखेड़ा गांव निवासी अनिल दर्जी (25) साइकिल से कोराईं गांव दंगल देखने जा रहा था। थानाक्षेत्र अल्लीपुर के डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे से मृतक की मां छेद्दी देवी और पिता गंगेश्वर का हाल बेहाल हो गया।
पिता ने बताया कि पांच बेटों दिलीप, कुलदीप, संदीप, सूरज में चौथे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।