फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सभासद प्रतिनिधि समेत 13 पर बलवा की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अर्द्धनिर्मित प्लाट की दीवार ढहाने और मजदूरों से मारपीट में सभासद प्रतिनिधि समेत 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। दीवार ढहाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की शिकायत महिला ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

हरिहरगंज मोहल्ला निवासी गुड़िया पत्नी मोनू गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसका एक प्लाट हरिहरगंज शिवमंदिर गली में स्थित है। वह सोमवार को प्लाट में निर्माण करा रहे थे। तभी मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि अतीश पासवान, राजू पटेल, बल्लू पटेल, बुलाकी, इंदर पटेल, शैलेंद्र पटेल, चंदा पटेल, लाली पटेल और छह-सात अज्ञात लोग प्लाट में लाठी-डंडे लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मजदूरों, राजगीर के साथ मारपीट की। प्लाट की दीवार ढहा दी। उन लोगों पर पथराव किया। भीड़ लगने पर जान से मारने की धमकी दी और निर्माण सामग्री लेकर भाग निकले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें