फतेहपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मलवां थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी अंकित कुमार (20) अपने दोस्त अंकुर निवासी कोटिया के साथ शुक्रवार शाम बाइक से शहर आया था। शहर से रात को घर जा रहे थे। मलवां थाने के अल्लीपुर के पास बाइक सवारों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। अंकुर को भर्ती किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।