फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः साइबर ठगी के शिकार सात लोगों की रकम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ठगी के शिकार सात लोगों के खाते में एक लाख 55 हजार 994 रुपये आ गए हैं। ठगों ने सेवानिवृत्त दरोगा और सिपाही के खातों से भी रकम उड़ा दी थी।
विज्ञापन

कलक्टरगंज निवासी पूनम से साइबर अपराधियों ने मोबाइल में एक एप लोड कराकर उनके खाते से एक लाख 45 हजार रुपये निकाले थे। 60 हजार 564 रुपये बैंक खाते में वापस कराए हैं।सेवानिवृत्त दरोगा सुरेंद्र पाल सिंह यादव के खाते से साइबर ठगों ने एक लाख 24 हजार रुपये निकाले थे। 35 हजार रुपये खाते में वापस कराए। अंदौली के रहने वाले मो. आसिफ सिद्दकी के बैंक खाते से 18 मई को 19 हजार 730 रुपये की ठगी हुई थी। साइबर सेल ने इनके खाते में पूरे रुपये वापस कराए हैं। छोटी बाजार निवासी लुबाबा शरीन से ठगों ने आरओ वाटर बिल जमा करने के नाम पर खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

टीम ने 18 हजार रुपये खाते में वापस कराए। देवीगंज निवासी सौरभ साहू से 14 हजार सात सौ रुपये की ठगी हुई थी। टीम ने पूरी रकम वापस कराई। यूपी 112 में तैनात सिपाही के खाते से 10 हजार रुपये निकले थे। उनके खाते में पांच हजार रुपये वापस कराए। सिविल लाइंस निवासी विजय शंकर पाठक के खाते में तीन हजार रुपये वापस कराए हैं। रुपये मिलने के बाद लोगों ने साइबर सेल टीम के प्रभारी प्रवीण सिंह, नीरज कुमार और शुभेंदु रंजन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें