फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः बहू ने सास को पीटा, घर में तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चार माह पहले विवाहित महिला ने मायके वालों के साथ सास को पीटकर तोड़फोड़ की। कोतवाली पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ईसाइनपुरवा निवासी बाबूलाल वकील हैं। उन्होंने बताया कि बेटे अश्विनी कुमार करुणाकर की शादी 25 अप्रैल 2021 को डुडियापुर निवासी अरुणा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद अरुणा दो बार घर आई। इस दौरान बहू की कुछ बातों पर बेटे से विवाद हो गया। बहू परिवार को उल्टा सीधा बोलती और आत्महत्या की धमकी देकर प्रताड़ित करने लगी। 23 जुलाई 2021 को बहू अपने पिता के साथ घर लौट गई।
उसके बाद 12 अगस्त की दोपहर वह अपने पिता रामनाथ, मां शिवकुमारी, भाई अनुभव, रिश्तेदार महेंद्र कुमार गौतम, शैलेंद्र कुमार को लेकर घर पहुंची। घर में अकेली पत्नी अनीता को मारापीटा। गृहस्थी का सारा सामान तोड़ डाला। गाली-गलौज कर बेटे को जान से मरवा देने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। भीड़ जुटने पर बहू और उसके परिवार के लोग भाग निकले। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें